बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 फरवरी 1983 को दिल्ली में हुआ था।
अंगद बेदी का जन्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर कप्तान बिशन सिंह बेदी के घर में हुआ था।
बता दें कि अंगद बेदी ने अंडर 19 क्रिकेट खेला था। कॉलेज के बाद अंगद बेदी ने मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत की और अभिनय करने लगे।
अंगद बेदी अभिनेता होने के साथ साथ मॉडल भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म काया तरण से की थी, जिसे शशि कुमार ने डायरेक्ट किया था।
इसके बाद अंगद एन एस माधवन की मलायाम फिल्म वानमारंगल वीझुंपोल (व्हेन द बिग ट्रीज फॉल) में नजर आए। अंगद ने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में काम किया।
अंगद बेदी की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने अभिनेत्री नेहा धूपिया से साल 2018 की 10 मई को शादी कर ली थी।
दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया था, जिसके बाद उन्होंने साल 2018 में शादी कर ली। नेहा धूपिया अंगद बेदी से दो साल बड़ी हैं।
अंगद के दो बच्चे हैं। बताया जाता है कि शादी से पहले नेहा धूपिया प्रेग्नेंट थीं, क्योंकि नवंबर 2018 में ही उन्होंने बेटी को जन्म दिया था।
अंगद बेदी ने अपनी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उन्होंने शादी से पहले 75 लड़कियों को डेट किया।
दरअसल अभिनेता अंगद बेदी ने नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में इस बात का खुलासा किया था।
साथ ही, उन्होंने यह भी बताया था कि इन 75 लड़कियों में कई ऐसी थीं, जो उम्र में उनसे काफी बड़ी थीं।
अंगद ने नेहा के इस शो के दौरान बताया कि वह बहुत डिसिप्लिन में पले-बढ़े हैं। मुंबई आने से पहले तक वह काफी शर्मीले थे।
मुंबई शिफ्ट होने के बाद काफी सारी चीजों में बदलाव आए, जिनमें नए दोस्त बने और कई लोगों से मुलाकात हुई।
इस दौरान कई लड़कियों को डेट भी किया। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लड़कियां तो उनसे लगभग 10 साल तक बड़ी थीं।
अंगद बेदी और क्रिकेटर युवराज सिंह बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ क्रिकेट भी खेला।
हालांकि, वक्त के साथ दोनों के रिश्ते में भी काफी बदलाव देखने को मिला।