UPSC Geo Scientist 2022: जारी हुई रिकमंडेड उम्मीदवारों के लिए मार्क्स लिस्ट

UPSC GEO साइंटिस्ट 2022 रिकमेंडेड उम्मीदवारों की मार्क्स लिस्ट यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दी गई है।

रिकमेंडेड उम्मीदवार इस लिस्ट से अपने मार्क्स चेक कर सकते

UPSC GEO साइंटिस्ट 2022 रिकमेंडेड उम्मीदवारों की मार्क्स लिस्ट यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दी गई है। रिकमेंडेड उम्मीदवार इस लिस्ट से अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

लिस्ट में, आयोग ने चयनित उम्मीदवारों के फाइनल मार्क्स, उनके नाम और रोल नंबर के साथ जारी किए हैं।

यूपीएससी कंबाइंड GEO साइंटिस्ट परीक्षा के माध्यम से जियोलॉजिस्ट A, जियोफिजिस्ट A, केमिस्ट A, साइंटिस्ट B (Hydrogeology), ग्रुप A, साइंटिस्ट B (Chemical ) ग्रुप A, साइंटिस्ट B (Geophysics) ग्रुप A पदों पर चयन किया जाता है।

बता दें, 2022 में भर्ती के लिए कुल 192 रिक्तियां अधिसूचित की गई थीं, जिनमें से 175 उम्मीदवारों को इस वर्ष विभिन्न पदों के लिए चुना गया है। रिजर्व लिस्ट में कुल 26 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है।

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। स्टेप 2- “Marks of Recommended Candidates: Combined Geo-Scientist (Main) Examination, 2022" लिंक पर क्लिक करें। स्टेप 3- उम्मीदवारों की एक पीडीएफ लिस्ट उनके नाम, रोल नंबर और अंकों के साथ दिखाई देगी। स्टेप 4- परीक्षा में अपना नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों की चेक करें और भविष्य के लिए पीडीएफ की एक प्रति सहेजें।

कंबाइंड GEO साइंटिस्ट 2022 का फाइनल परिणाम 31 जनवरी 2023 को घोषित किया गया था।

UPSC कंबाइंड GEO साइंटिस्ट 2022 के लिए पर्सनालिटी टेस्ट/ इंटरव्यू जनवरी 2023 में आयोजित किए गए थे।

कंबाइंड GEO साइंटिस्ट 2022 प्रारंभिक परीक्षा 20 फरवरी, 2022 जबकि मेन्स परीक्षा 25 और 26 जून 2022 को निर्धारित की गई थी।